सड़क विकास का मानक, काम में गुणवत्ता और स्थानीय रोजगार का रखें ख्याल : सांसद

सड़क विकास का मानक, काम में गुणवत्ता और स्थानीय रोजगार का रखें ख्याल : सांसद

कैरो़ जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत कैरो प्रखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तक संपर्क पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने किया. शिलान्यास से पूर्व गांव के पहान-पुजार ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी. गुणवत्तापूर्ण कार्य और स्थानीय भागीदारी पर जोर : इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अच्छी सड़कें ही किसी क्षेत्र के विकास का असली मानक होती हैं. आवासीय विद्यालय तक इस संपर्क पथ के बन जाने से छात्र-छात्राओं, विद्यालय कर्मियों और आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. उन्होंने संवेदक और विभागीय अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाये. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर अवश्य दिया जाये. विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : शिलान्यास के बाद सांसद ने एकलव्य विद्यालय का भ्रमण कर छात्रावास, मेस और खेल मैदान का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, भोजन की गुणवत्ता और खेलकूद की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली. सांसद ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कर्मियों को शैक्षणिक वातावरण सुधारने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिये. मौके पर मौजूद लो : कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, जिला प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगु, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, समीद अंसारी, दयानंद उरांव, विजय चौहान, राधेश्याम साहू, महताब आलम, गुलाम जिलानी, शरत कुमार विद्यार्थी, जोरावर खान, राम उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >