कुडू में SIR की जनसुनवाई 15 और 16 सितंबर को, मतदाताओं को 12 तक कागजात जमा करने होंगे

कुड़ू में मतदाता सूची सुधार के लिए जनसुनवाई जारी है। मतदाता 12 सितंबर तक अपने जरूरी दस्तावेज बीएलओ के पास जमा करें और निर्धारित तिथि पर जनसुनवाई में शामिल हों।

कुडू. एसआइआर प्रक्रिया के तहत जनसुनवाई के लिए लंबित मतदाताओं को 12 सितंबर तक सभी जरूरी कागजात संबंधित बीएलओ के पास जमा करना अनिवार्य किया गया है. मतदान केंद्र संख्या 158, 162 और 163 के जिन मतदाताओं की जनसुनवाई नहीं हो सकी है, वे 15 सितंबर को टाटी पंचायत सचिवालय में सुबह 10 बजे पहुंचकर लंबित प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करा सकेंगे.

वहीं मतदान केंद्र संख्या 159, 160, 161, 164 और 165 के मतदाताओं के लिए 16 सितंबर को कुडू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जनसुनवाई होगी. संबंधित मतदाता निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकेंगे.

प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने सभी बीएलओ को मतदाताओं को नोटिस तामिला कराने और उन्हें जनसुनवाई में शामिल कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो और मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >