एसआईआर को लेकर कैरो में विशेष जनसुनवाई, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच

लोहरदगा के कैरो प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर त्रुटियों को सुधारा.

राम प्रसाद पाल की रिपोर्ट

कैरो (लोहरदगा): मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत गुरुवार को प्रखंड सह अंचल परिसर में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया. शिविर में अंचल अधिकारी कुमारी शीला उरांव और प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य के समक्ष एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे.

ये भी पढ़ें- प्राचीन देवी मंडप मंदिर में सात सितंबर को होगा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

अधिकारियों ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की. इस दौरान मतदाता सूची में पायी गयी त्रुटियों को मौके पर ही सुधार किया गया. अधिकारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा करें और मतदाता सूची में अपने नाम व अन्य विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करा लें, ताकि आगामी चुनाव में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

मौके पर मुखिया बीरेंद्र महली, अधीश खाखा, किशोर उरांव, विनय उरांव, समीर उरांव, पवन कुमार, बीएलओ रुबीना खातून, सुनीता देवी, सुचित्रा लकड़ा, सरोज उरांव, रुकमणी उरांव सहित बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >