भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शारदीय नवरात्र की शुरुआत

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के पदाधिकारियों और सभी संरक्षकगण के साथ खेमराज स्मृति भवन गुदरी बाजार में हुई.

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक फोटो. मौजूद लोग लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के पदाधिकारियों और सभी संरक्षकगण के साथ खेमराज स्मृति भवन गुदरी बाजार में हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा 22 सितंबर को सुबह 7 बजे देवीमंडप पावरगंज से निकलेगी. यात्रा सोमवार बाजार, शास्त्री चौक होते हुए ठाकुरबाड़ी मंदिर तक जायेगी. इसके बाद कलश स्थापना कर अगले नौ दिन तक ठाकुर बाड़ी मंदिर के प्रांगण में नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन किया जायेगा. शोभा यात्रा में शहर के श्रद्धालु हाथों में ध्वज ले कर शामिल होंगे. ढोल नगाड़े और माता के जयघोष से मां दुर्गा का आह्वान किया जायेगा. जगह जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों के स्वागत और अभिनंदन की व्यवस्था की जायेगी. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत लकड़ा ने दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी को आपस में मिलजुल कर पूरे उत्साह और उमंग के साथ दुर्गा पूजा मनाना है. महामंत्री मिथुन तमेड़ा ने सभी लोगों से अपील की कि सभी तन, मन, धन से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति को अपना सहयोग दें और सभी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य सहित जिले के सभी भक्तगण तैयारी में जुटे हैं. बैठक में लाल अजय नाथ शाहदेव, परमेश्वर साहू, सूरज अग्रवाल, अजय मित्तल, संजय बर्मन, अजय पंकज, अशोक घोष, रोहित साहू, प्रेम प्रजापति, अनिल गुप्ता, सरोज प्रजापति, मनोज कुमार, जय प्रकाश शर्मा, सुरेश ठाकुर, विनोद सिंह, संदीप पोद्दार, नीलेश गुप्ता, लक्ष्मी कांत, सचिन सिंघानिया, अतुल गणपत, सुशील भगत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >