कुड़ू. प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई. इसमें गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा और प्रांतीय प्रतिनिधि सह संकुल प्रमुख संजीव कुमार झा मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में 25 सितंबर को प्रस्तावित वंदे मातरम कार्यक्रम और संत शिरोमणि रविदास जयंती के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई. संकुल प्रमुख ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता, विज्ञान मेला और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. विद्यालय के सचिव यदुनंदन तिवारी ने भूमि क्रय, भवन निर्माण और विद्यालय की मान्यता से जुड़े विषय रखे. विभाग प्रमुख और संकुल प्रमुख ने इन कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, शिशु वाटिका के संचालन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी. विद्यालय के गुणात्मक सुधार को लेकर कई निर्णय लिये गये. इस दौरान संत शिरोमणि रविदास जी का पावन रथ विद्यालय पहुंचा. प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने कलश ग्रहण कर रथ की अगवानी की. मौके पर संरक्षक धनंजय प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सहसचिव लखन राम, मुन्नी देवी, नीरज प्रसाद अग्रवाल, अलख निरंजन तिवारी, नरेश साहू और रूधा देवी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक, विद्यालय के विकास पर चर्चा

बैठक में शामिल विधालय प्रबंधन समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network
Copied link
बड़की चांपी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जयंती और वंदे मातरम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विद्यालय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।