सेन्हा में पेशा कानून प्रशिक्षण में ग्राम विकास पर हुई चर्चा

सेन्हा में पेशा कानून प्रशिक्षण में ग्राम विकास पर हुई चर्चा

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में पेशा कानून के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. दूसरे दिन प्रशिक्षक धनंजय प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में सप्ताह में तीन दिवसीय कार्य योजना निर्माण, विशेष ग्राम सभा कर योजनाओं का अनुमोदन व समेकन, एक दिवसीय ग्राम सभा में योजना निर्माण पर चर्चा व दस्तावेजीकरण, ग्राम पंचायत विकास योजना की ई-ग्राम पंचायत पोर्टल में प्रविष्टि, योजनाओं की पहचान और कम लागत या बिना लागत वाली योजनाओं का चयन आवश्यक है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिला है, जहां सरकार के निर्देशानुसार पेशा कानून के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है. इसमें जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि गांव और पंचायत के विकास की दिशा मजबूत हो सके. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत उरांव, विजेता मिश्रा, गोपाल उरांव, अनिल उरांव, द्रौपदी देवी, सुमी उराइन, रोहित उरांव, रामावतार उरांव समेत कई स्वयंसेवक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. पीड़ित परिवार को वन विभाग ने मुआवजा दिया

किस्को.पेशरार प्रखंड के दुग्गु में जनवरी 2025 में जंगली हाथी द्वारा घर क्षतिग्रस्त कियै जाने व अनाज क्ज्ञै नुकसान पहुंचाने के मामले में पीड़ित परिवार को वन विभाग ने मुआवजा दिया. फॉरेस्टर प्रदीप साहू व अन्य अतिथियों ने दुग्गु निवासी वितन उरांव को 57800 रुपए का मुआवजा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >