कैरो लोहरदगा. कैरो बाजार टांड़ में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपकी द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया. वही एलआरडीसी सुजाता कुजूर ,जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव, समीद अंसारी, बीरेंद्र महली, मधुलिका रानी, वीरेंद्र उरांव, छंदा भट्टाचार्य, कुमारी शीला उरांव व अन्य अतिथियों कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर एलआरडीसी सुजाता कुजूर ने कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर के माध्यम से एक ही शिविर में सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर लगाकर सेवा का अधिकार प्रदान करने वाली अधिनियम 2011 के तहत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले ,यही सोचकर सरकार के निर्देशानुसार शिविर लगाया जा रहा है. जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव ने यह कार्यक्रम सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.