सेवा का अधिकार सप्ताह नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आयोजित

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सेवा का अधिकार सप्ताह नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित किया. आमजनों में शिविर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है

फोटो लाभुक को प्रमाण पत्र प्रदान करती अधिकारी लोहरदगा. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सेवा का अधिकार सप्ताह नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित किया. आमजनों में शिविर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और अपनी समस्याओं का निवारण कराने व योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं. शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नशा राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन के साथ-साथ झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 में सूचीबद्ध आमजनों से जुड़ी अन्य सेवाओं तथा लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लोगों की ओर से समर्पित किया गया व योजनाओं का लाभ दिया गया. शिविर में विभिन्न योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त करने, उन आवेदनों की सरकार के पोर्टल पर एंट्री करने व निर्धारित समयावधि में निष्पादित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >