गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और संविधान की सर्वोच्चता का प्रतीक : धीरज प्रसाद साहू

गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और संविधान की सर्वोच्चता का प्रतीक : धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा़ भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा शहर में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पूर्व राज्यसभ धीरज प्रसाद साहू ने शहर के प्रमुख चौकों एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में क्रमबद्ध ढंग से झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही. बरवाटोली से आरडी साहू स्कूल तक लहराया तिरंगा : समारोह की शुरुआत सुबह सबसे पहले बरवाटोली चौक से हुई, जहां पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद क्रमशः मिशन चौक, नगर भवन, उर्सलाइन बीएड महाविद्यालय, उर्सलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, बलदेव साहू महाविद्यालय, गिरिवर शिशु सदन और आरडी साहू मध्य विद्यालय में झंडा फहराया गया. प्रत्येक स्थल पर पूर्व सांसद ने समयबद्धता के साथ पहुंचकर कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ायी. ध्वजारोहण के बाद उपस्थित नागरिकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और संविधान की सर्वोच्चता का प्रतीक है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा संविधान हमें समानता और न्याय का अधिकार देने के साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देता है. उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि त्याग, संघर्ष और बलिदान के बदौलत ही आज भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में बनी है़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म सम्मान मिलना झारखंड का गौरव : अपने संबोधन के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की संघर्षशील जनता और आदिवासी समाज की अस्मिता का प्रतीक है. शिबू सोरेन ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जो लंबा संघर्ष किया है, आज उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. युवाओं से की संविधान के मूल्यों को अपनाने की अपील : पूर्व सांसद ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और नैतिकता को अपनी पहचान बनायें. उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना ही एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है. कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी. इन कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं, नगरवासी तथा जिला के प्रेस प्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्थित थे़ इस मौके पर लोहरदगा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, प्रदेश युवा महामंत्री विशाल डुंगडुंग, युवा जिला अध्यक्ष दानिश अहमद, महिला जिला अध्यक्ष सीमा परवीन, निश्चय वर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, दीपक महतो, शहादत हुसैन, संजय नायक, असलम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. अंत में धीरज प्रसाद साहू ने सभी नगरवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक समरस, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >