मातृ भारती का पुनर्गठन, राखी देवी बनीं अध्यक्ष

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में मातृ भारती की बैठक आयोजित की गयी.

लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में मातृ भारती की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गयी. बैठक में मातृ भारती के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी. जिसमें राखी देवी को अध्यक्ष एवं रेशमी देवी को सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया.बैठक को संबोधित करते हुए शोभा देवी ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित माता सम्मेलन से महिलाओं को अपने विचार रखने का मंच मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए माताओं से प्राप्त सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं . नव-निर्वाचित अध्यक्ष राखी देवी ने बैठक को उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित करने की बात कही. बैठक में राधा उरांव, दशमी देवी, सीतामनी उरांव, हजरा बीबी सहित कई छात्र-छात्राओं की माताएं उपस्थित रहीं.महाविद्यालय की ओर से मातृ भारती प्रमुख रेणु कुमारी ने उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया. नीतू कुमारी ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की. ऋद्धि मिश्रा ने गोष्ठी के विषय समाज के विकास का आधार मातृ भारती पर विस्तृत जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >