जनसुनवाई में उमड़ी फरियाद, डॉ रामेश्वर उरांव बोले- प्राथमिकता के आधार पर होगा हर समस्या का समाधान

लोहरदगा के भंडरा में पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने जनसुनवाई के दौरान लोगों की स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल, आवास, राशन कार्ड और पेंशन संबंधी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

भंडरा, लोहरदगा : पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उरांव सोमवार को प्रखंड मुख्यालय भंडरा पहुंचे. उन्होंने आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.

स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित कई आवेदन विधायक को सौंपे. इस पर विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. प्रखंड मुख्यालयों में जाकर जनसुनवाई करने का उद्देश्य जनता की समस्याओं और कठिनाइयों को उनके द्वार तक जाकर समझना और उनका समाधान करना है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने के साथ बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक जरूरतों को पूरा किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से भी विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा. जनता की सभी समस्याओं का समाधान करना हमारा फर्ज है.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, हमीद अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, शशिकांत उरांव, चंदर उरांव, फगुवा उरांव, परमेश्वर उरांव, हसबुल खान, बिरसू उरांव, रंजन उरांव, काले उरांव, जमील अंसारी, शमीम अंसारी, गंगा उरांव, भद्र उरांव, बुद्धदेव उरांव, गरभु उरांव, दयानंद उरांव, गुलशन उरांव, सलाउद्दीन अंसारी, राजेश मिंज, कैलाश उरांव, शशि उरांव, राजकुमार उरांव और कृष्णा उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >