लोहरदगा में धूमधाम से होगा रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ

लोहरदगा में धूमधाम से होगा रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ

लोहरदगा़ श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को सुबह 7:30 बजे पावरगंज देवी मंडप से कलश स्थापना को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस शोभायात्रा का नेतृत्व लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति करेगी. शोभायात्रा आधुनिक और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, झंडों और पताकाओं के साथ निकाली जायेगी. महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधार रहीं प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी कुमारी शिवांजलि जी अपने पांच सहयोगियों के साथ नौ दिनों तक भक्तिमय भजनों और प्रवचन से वातावरण को आध्यात्मिक बनायेंगी. वहीं, व्यास श्री इंद्र शंकर झा अपने नौ सहयोगियों के साथ संगीतमय रामचरितमानस पाठ करेंगे. बैठक में समिति के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सभी सनातनी संगठनों और श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सभी कार्य सफल होते हैं. बैठक का संचालन सचिव अजय मित्तल ने किया. उन्होंने बताया कि अगली बैठक सात सितंबर को होगी जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जायेगा. बैठक में ओम प्रकाश सिंह, अशोक पोद्दार, अजय मित्तल, मुरलीधर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, मिथुन टमेटा, मोहन दुबे, अजय पंकज, परमेश्वर साहू, अग्रेशन प्रसाद, लाल मोहन केसरी, जगन्नाथ महतो, संजय कुमार अग्रवाल, अशोक कास्यंकार, प्रमोद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, आनंद पांडे, साधन वर्मा, रुपेश चौधरी, प्रमोद प्रजापति, जय गोविंद प्रसाद, ओम प्रकाश कास्यंकार, अंकित कुमार गुप्ता, आनंद कुमार अग्रवाल, पंडित मोहन दास, अशोक कुमार शाह और अतुल सर्राफ सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >