रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन जारी रखे : सांसद

रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन जारी रखे : सांसद

लोहरदगा. लोहरदगा में रविवार को रांची–टोरी मेमू ट्रेन दक्षिण कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के समीप तकनीकी खराबी के कारण घंटों खड़ी रही. इस वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. रेल विभाग ने तत्काल लोहरदगा और टोरी जाने वाली ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने डीआरएम से वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि लोहरदगा मेमू ट्रेन क्षेत्र की लाइफ लाइन है, जिस पर प्रतिदिन हजारों यात्री निर्भर रहते हैं. परिचालन बंद रहने से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. सांसद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेन संचालन जारी रखने की मांग की. डीआरएम ने बताया कि पुल में कुछ त्रुटियां पायी गयी हैं, जिसके कारण लोहरदगा स्टेशन आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेमू ट्रेन अब नगजुआ स्टेशन से रांची तक चलेगी. राजधानी एक्सप्रेस को बड़काकाना–टोरी मार्ग से चलाया जायेगा, वहीं रांची–सासाराम ट्रेन भी वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी. सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगजुआ स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए टेंपो और बसों की संख्या बढ़ाई जाये. तकनीकी अधिकारियों को पुल की जांच और मरम्मत के लिए बुलाया गया है. रेलवे विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर परिचालन सामान्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >