ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर घंटों रेल ट्रैक जाम किया

ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर घंटों रेल ट्रैक जाम किया

कैरो़ लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगजुआ रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. पोल संख्या 463 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगजुआ निवासी 46 वर्षीय बासुदेव उरांव (पिता- जितवा उरांव) के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बासुदेव उरांव पिछले पांच वर्षों से रेलवे ट्रैक पर प्राइवेट मजदूर के रूप में कार्यरत था. बुधवार रात काम के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुआवजे की मांग को लेकर ट्रैक जाम : हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार शाम कुड़ू-चट्टी मुख्य पथ पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाये. यात्री हुए परेशान : ट्रैक जाम होने के कारण लोहरदगा-रांची मेमो पैसेंजर ट्रेन घंटों तक पोल संख्या 467 के पास खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. खबर लिखे जाने तक, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >