जमीन म्युटेशन के लंबित मामलों को अंचल स्तर से ही त्वरित निष्पादित करें

जमीन म्युटेशन के लंबित मामलों को अंचल स्तर से ही त्वरित निष्पादित करें

लोहरदगा़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में लोहरदगा परिसदन में जिला के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता के निर्धारण के लिए जिले में संपन्न डोर-टू-डोर सर्वे से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा व जांच की गयी. साथ ही जिले में पिछड़े वर्गों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति के अध्ययन तथा उनसे संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. पिछड़े वर्ग के नागरिकों के जाति, आवासीय एवं नन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र के लंबित आवेदनों की समीक्षा कर नियम के अनुसार प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया. जमीन म्युटेशन के लंबित मामलों को अंचल स्तर से ही त्वरित निष्पादित करने को कहा गया. हाथियों द्वारा मृत्यु, मकान क्षति व फसल क्षति के मामलों में अंचल व वन विभाग को संयुक्त जांच कर प्रभावितों को अधिकतम लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया. आग लगने से फसल क्षति के मामलों का सही आकलन कर अधिकतम मुआवजा दिलाने और सर्पदंश, आपदा से क्षति पर मिलने वाली मुआवजा राशि की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने को कहा गया. कल्याण विभाग की ओर से पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण की समीक्षा की गयी तथा साइकिल का वितरण विद्यालय प्रांगण में कराने का निर्देश दिया गया. शिक्षा विभाग को आरटीआइ अधिनियम का अनुपालन और आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने को कहा गया. पशुपालन विभाग को योजनाओं का लाभ नियमित रूप से ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिये गये. मत्स्य पदाधिकारी को पंचायत स्तर पर उत्पादन समितियां बनाने और लंबित मछुआ आवास को पूर्ण कराने को कहा गया. मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा कूप संवर्द्धन योजना में पौधों की गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. श्रम अधीक्षक को श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित कर निबंधन की महत्ता बताने को कहा गया. मतदाताओं का सत्यापन किया : आयोग की टीम ने लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-4, 10, 13, 16 और 17 का भ्रमण कर मतदाताओं का सत्यापन किया, जिसमें एपिक नंबर से मतदाता सूची का मिलान सही पाया गया. बैठक में आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता, नरेश वर्मा, लक्ष्मण यादव, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, नगर प्रशासक मुक्ति किड़ो, सभी बीडीओ, सीओ व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >