जेल मैनुअल 2025 के अनुसार बंदियों को दें गुणवत्तापूर्ण भोजन : राजेश कुमार

जेल मैनुअल 2025 के अनुसार बंदियों को दें गुणवत्तापूर्ण भोजन : राजेश कुमार

लोहरदगा़ झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा लोहरदगा में वर्ष का अंतिम मासिक जेल अदालत सह मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा सचिव राजेश कुमार, एलएडीसीएस प्रमुख नसीम अंसारी और जेलर सुबोध कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. शिविर के दौरान सदर अस्पताल के डॉ राजेश कुमार तथा उनकी टीम ने कैदियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की और आवश्यक परामर्श दिये. विधिक जानकारी देते हुए डालसा सचिव राजेश कुमार ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन पर सभी का संवैधानिक अधिकार है, कारागार के बंदी इसके अपवाद नहीं हैं. उन्होंने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि बंदियों को जेल मैनुअल 2025 के मानकों के अनुरूप ही भोजन उपलब्ध कराया जाये. सचिव ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, अब हर माह जेल के खाने की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट भेजी जायेगी. कार्यक्रम में बंदियों को डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों से दूर रहने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की गयी. मौके पर एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी और डॉ राजेश कुमार ने भी बंदियों को संबोधित कर उनके अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >