कुड़ू में करमा पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी

कुड़ू में करमा पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी

कुड़ू़ करमा पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजी पड़हा भवन में बैठक हुई. इसमें राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ तथा अन्य आदिवासी संगठनों ने भाग लिया. बैठक में तय किया गया कि करमा पूर्व संध्या का मुख्य कार्यक्रम एक सितंबर को अमर शहीद वीर बुधु भगत के समाधि स्थल टिको पोखरा टोली में आयोजित होगा. इस मौके पर राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि होंगे. बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति का विस्तार किया गया. आदिवासी छात्र संघ कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष सह करमा पूर्व संध्या आयोजन समिति के सचिव अमित उरांव की अध्यक्षता में हुए निर्णय के अनुसार समिति के अध्यक्ष अवधेश उरांव और सचिव अमित उरांव बनायें गये. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह नशामुक्त होगा तथा इसमें उपस्थित लोगों को नशापान त्यागने का संकल्प दिलाया जायेगा. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के सचिव जतरू उरांव ने कहा कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य होगा. इसमें विभिन्न गांवों के पहान, पुजार, ग्राम प्रधान और आदिवासी खोड़हा शामिल होंगे. आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में झुमर और नृत्य की प्रस्तुति देंगे. बैठक में अवधेश उरांव, शनि भगत, बना उरांव, रूपनरायण उरांव, फाल्गु उरांव, सुनील उरांव, दुबराज उरांव, देवेंद्र भगत, संजय गंझु, सुबोध उरांव, सुशीला उरांव, सबीना उरांव, अनीला उरांव, प्यारी उरांव, सरस्वती उरांव, सबिता उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >