बारिश से गरीब महिला का गिरा घर, रहने में परेशानी

बारिश से गरीब महिला का गिरा घर, रहने में परेशानी

सेन्हा़. प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है और कई कच्चे खपरैल घर धराशायी हो गये हैं. शनिवार रात अलौदी पंचायत अंतर्गत गढ़गांव सरना टोली निवासी जगमोहन उरांव की पत्नी मानमैत उराइन का घर भरभरा कर गिर गया. हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर में रखी दैनिक उपयोग की सामग्री नष्ट हो गयी जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. बारिश से हुए नुकसान को लेकर पीड़ितों ने अंचल कार्यालय में सीओ को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. कैरो में बारिश से तबाही, कई कच्चे घर गिरे

कैरो़. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लगातार बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह पानी भर गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर, दर्जनों लोगों के कच्चे घर भी बारिश की मार से धराशायी हो गये हैं. दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच कई घरों की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन लोगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है. बारिश से हुए नुकसान को लेकर प्रभावित लोगों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >