सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

सेन्हा़ थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी नीरज झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित इस बैठक में आपसी सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार गश्त करेगी और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा. सोशल मीडिया पर नजर, 100 नंबर पर दें सूचना : थाना प्रभारी ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह न फैलाये. धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने वाले संदेश या पोस्ट डालने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि कहीं भी गड़बड़ी की सूचना मिले, तो तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भक्ति गीत ही बजेंगे : बैठक में निर्देश दिया गया कि पूजा पंडालों और विसर्जन के दौरान केवल भक्ति गीत ही मध्यम आवाज में बजाये जायें. इसके साथ ही विसर्जन के समय नदी और तालाबों के पास छोटे बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने और उन पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी गई. मौके पर एएसआइ राजकुमार बैठा, रविंद्र बैठा, किरण पंडित, त्रिलोकी सिंह, मुनेश्वर साहू सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >