सरस्वती पूजा में नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी

सरस्वती पूजा में नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी

भंडरा़ सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि उत्सव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण पाबंदी : बैठक में मौजूद इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद ने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जा सकेगा. रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यदि नियमों की अनदेखी हुई, तो डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी दोनों पर कानूनी गाज गिरेगी. साथ ही, जुलूस में किसी भी तरह के धारदार हथियार ले जाने पर मनाही है. पंडालों में सीसीटीवी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम : थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने पूजा समितियों से अपील की कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा का दायित्व सौंपते हुए विसर्जन जुलूस पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. पुलिस की रहेगी पैनी नजर : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि विसर्जन के दौरान प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल की मांग की गयी है. बैठक में एसआइ संतोष राय, तेतार खान, बालकृष्णा सिंह, सुहेल अमीन, निरंजन उरांव, आफताब आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >