किस्को-लोहरदगा. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेठहठ में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनमोल तिर्की को राजकीय पुरस्कार मिलने पर प्रधानाध्यापक ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उनके सम्मान में विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा.
बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन पर अभिभावकों से लिये सुझाव
गोष्ठी में विद्यालय की बेहतरी, बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और अनुशासन को लेकर अभिभावकों से सुझाव लिये गये. विद्यालय प्रबंधन ने प्राप्त सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया. साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी ली गयी.
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए अभिभावकों के बीच म्यूजिकल चेयर और मां द्वारा बेटी के पैर देखकर पहचानने जैसी प्रतियोगिताएं करायी गयीं. माताओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार जीते.
विद्यालय की ओर से एसएमसी सदस्य अनमोल तिर्की के सौजन्य से अतिथि भोज का आयोजन भी किया गया. इसमें अभिभावकों और बच्चों को पूड़ी, सब्जी, दाल और चावल परोसा गया.
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
गोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कक्षा अनुशासन एवं कार्य के लिए रोहिनी पन्ना, रुचिता, मोनिका उरांव, अनीष उरांव, शिवानी उरांव, अर्पित महतो, अनुपा बाखला, सूर्येन्स उरांव, अनन्तिका उरांव, निहारिका उरांव, राधिका कुमारी, दीपिका बाखला, शैलेश खेरवार, अनुप्रिया बाखला, अमन उरांव और रंजना कुजूर को सम्मानित किया गया.
विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पवन उरांव, मोनिका उरांव, अनुपा बाखला, आयुष उरांव, अनिष उरांव, अंशु बाखला, प्रिती कुमारी और राज उरांव को पुरस्कार मिला. प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंशु बाखला ने 100 मीटर दौड़, आराधना उरांव ने 400 मीटर दौड़ और सूरज उरांव ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
संपूर्ण विद्यालय प्रबंधन में कृति बाखला और रानी कुमारी, अच्छे व्यवहार के लिए अनिमा कुमारी, पुस्तकालय के लिए विद्या उरांव और अनु बाखला तथा इको क्लब में अनिशा कुजुर, सरानी बाखला और जयवंती उरांव को पुरस्कृत किया गया. शिक्षकों के प्रति लगाव के लिए अभिभावकों में निमा पन्ना, सरानी बाखला और राधिका उरांव को सम्मानित किया गया. मातृ प्रतियोगिता में अलवंती उरांव, ज्ञानदीप भगत, सीमा कुमारी और सुशांति उरांव ने पुरस्कार जीते.
मौके पर प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव, शिक्षक सिंकू प्रसाद केशरी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे.
प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने कहा कि बच्चे की पहली पाठशाला उसका घर और पहली शिक्षिका उसकी मां होती है. जब तक अभिभावक और शिक्षक एक साथ नहीं आएंगे, तब तक शिक्षा में सुधार संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने समय निकालकर यह साबित किया है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर ज
