सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सेन्हा. लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ (एनएच-143 ए) पर भड़गांव भट्ठा के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध किशुन लोहरा (60 वर्ष) की मौत मंगलवार सुबह हो गयी. मृतक सेन्हा थाना क्षेत्र के बाजार डांडू करंजटोली निवासी स्वर्गीय भक्तु लोहरा के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, किशुन लोहरा सोमवार को टीवीएस वाहन (जेएच 01 डीवाइ 7981) से घाघरा साप्ताहिक बाजार सब्जी बेचने गये थे. देर शाम घर लौटने के क्रम में भड़गांव ईंट भट्ठा के समीप एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद सेन्हा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. नगर परिषद ने शहर से हटाया अतिक्रमण

लोहरदगा़ प्रशासक नगर परिषद लोहरदगा मुक्ति किंडो की अगुवाई में बगड़ू मोड़ से सोमवार बाजार, पावरगंज, कोर्ट रोड होते हुए मैना बगीचा तक अतिक्रमण हटाया गया. प्रशासक ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने के बाद अगर पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो जुर्माना सहित दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया जायेगा़ मौके पर नगर प्रबंधक करण कच्छप, अनिल उरांव, सभी राजस्व निरीक्षक, सभी वार्ड प्रभारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >