उच्च शिक्षा को लेकर छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी

उच्च शिक्षा को लेकर छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी

लोहरदगा़ बीएस कॉलेज लोहरदगा (रांची विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई) की ओर से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना / नोटिस जारी कर दिया गया है. इस सूचना के माध्यम से बीएस कॉलेज लोहरदगा एवं वूमेन कॉलेज लोहरदगा के स्नातक प्रथम वर्ष (सेशन 2025–29) के सभी छात्राओं को अवगत कराया जाता है कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने को लेकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार जो छात्राएं वर्ष 2025 में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकित हुई हैं, वे इस छात्रवृत्ति के लिए फाउंडेशन के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन के लिए यह आवश्यक है कि छात्राएं कक्षा 10वीं एवं 12वीं सरकारी विद्यालय से उत्तीर्ण हों तथा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्रता पूरी करती हों. छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गयी है. आवेदन करने के लिए छात्राएं https://scholarship.azimpremjifoundation.org/s/login लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं. साथ ही बोनाफाइड प्रमाणपत्र महाविद्यालय से प्रमाणित कराते समय छात्राओं को अपने साथ नामांकन रसीद, महाविद्यालय परिचय पत्र तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का पास प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा. बोनाफाइड प्रमाणित कराने की तिथि 19 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गयी है. सभी पात्र छात्राओं से अनुरोध है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि वे इस महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >