स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी तरह का समझौता नहीं, व्यवस्था में करें सुधार : उपायुक्त

स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी तरह का समझौता नहीं, व्यवस्था में करें सुधार : उपायुक्त

कुड़ू़ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने बुधवार को कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान फैथोलॉजी जांच केंद्र बंद मिला, वहीं स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था देखकर उपायुक्त नाराज हो गये. एक महिला रीतू बाखला की बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र छह माह बाद भी निर्गत नहीं होने पर कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया. साथ ही पिछले पांच माह में सीएचसी से रेफर किये गये सभी मरीजों की पूरी जानकारी मांगी. उपायुक्त के साथ डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एससी जितेंद्र मुंडा भी मौजूद थे. ट्रामा सेंटर की दुर्दशा देखकर उपायुक्त ने चिकित्सकों की खोजबीन शुरू की. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि सीएचसी में सामान्य मरीजों का इलाज किया जाता है, गंभीर मरीजों को लोहरदगा या रिम्स, रांची रेफर किया जाता है. जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ने उपायुक्त को बताया कि कुड़ू सीएचसी में चिकित्सक नियमित रूप से नहीं रहते. एक चिकित्सक के भरोसे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है, जांच केंद्र हमेशा बंद रहता है. उपायुक्त ने रोस्टर जांच में पाया कि एक चिकित्सक से 16 घंटे ड्यूटी करायी जा रही है जबकि केंद्र में चार चिकित्सक कार्यरत हैं. इस पर प्रभारी को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने निर्देश दिया कि ओपीडी और इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें और रिपोर्ट उन्हें भेजी जाये. उन्होंने पांच फार्मासिस्टों की तैनाती के बावजूद जांच केंद्र बंद रहने पर नाराजगी जतायी और निर्देश दिया कि जो कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल मुक्त किया जाये. पांच-पांच घंटे की ड्युटी लगाते हुए सूचना दें. प्रभारी को व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिये. मौके पर कई अधिकारी तथा चिकित्सक मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >