कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
Lohardaga: लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 39 कुड़ू से लातेहार के उदयपुरा तक निर्माणधीन बाईपास फोरलेन सड़क निर्माण कार्य रविवार से रफ्तार पकड़ चुका है. कुख्यात राहुल सिंह गैंग के द्धारा लेवी की मांग को लेकर कार्य से जुड़े कर्मी को मिली धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है. इस धमकी के बाद शनिवार शाम को ही कुड़ू पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कर दिये थे.
कार्यस्थल पर अधिकारी के साथ जवान तैनात
एक पुलिस अधिकारी के साथ चार जवान कार्य स्थल पर तैनात कर दिए गए हैं, जबकि एक पुलिस अधिकारी के साथ बाइक दस्ता कार्य कर रहे कर्मियों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है. बताया जाता है कि शनिवार को कुख्यात राहुल सिंह गैंग के द्वारा भारत माला परियोजना के तहत लगभग 861 करोड़ की लागत से कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. दो दिन पहले वाट्स एप मैसेज के माध्यम से कार्य से जुड़े एक अधिकारी को राहुल सिंह गैंग के नाम से मैसेज भेजकर बगैर मैनेज किए काम शुरू करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी.
शनिवार को कुड़ू थाने में दर्ज हुआ था मामला
शनिवार को इस संबंध में कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया गया था, साथ सी शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी गई थी. रविवार को अतिरिक्त पुलिस बल कार्य स्थल पर तैनात किया गया, साथ ही पुलिस के बाइक दस्ता को कार्य की अवधि में लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों व मजदूरों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ा दिया गया है.
ये भी पढ़ें…
Lohardaga: लेवी दो या काम करो बंद, NHAI कर्मी को मिली राहुल सिंह गैंग की धमकी
