एनडीए इस बार फिर से बिहार में सरकार बनाने जा रही है : अजातशत्रु

एनडीए इस बार फिर से बिहार में सरकार बनाने जा रही है : अजातशत्रु

लोहरदगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं. अजातशत्रु ने बताया कि वे बांकीपुर विधानसभा के उम्मीदवार बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन के विधानसभा क्षेत्र में हैं और नितिन नवीन जी इस बार भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे. पिछले 20 वर्षों में जो विकास बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, वैसा विकास शायद पूरे बिहार में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज से 20 साल पहले का बिहार और आज के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिल रहा है. एनडीए इस बार फिर से बिहार में सरकार बनाने जा रही है. मोदी जी और नितिश कुमार जी का काम हर जगह नजर आ रहा है. लोग जंगल राज से मुक्ति पाकर बहुत खुश हैं. युवा वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. महिलाओं में भी उत्साह है और सभी एनडीए की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि बिहार बदल गया है. पटना की सूरत बदल गयी है. फ्लाइओवर का जाल बिछाकर लोगों को सड़क जाम से मुक्ति दिलायी गयी है. लोगों में खुशी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >