पार्टी के भरोसे पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता : अजय पंकज

पार्टी के भरोसे पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता : अजय पंकज

लोहरदगा़ बीवीजी राम जी जन जागरण अभियान के तहत कुजरा ग्राम में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पांकी विधायक शशि भूषण मेहता शिरकत करेंगे. आयोजन की पूर्व तैयारी और स्थल निरीक्षण के लिए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम सिंह, रिपुसूदन साहू और लक्ष्मी नारायण भगत ने कुजरा गांव का भ्रमण किया. आश्रम में हुआ भव्य अभिनंदन : भ्रमण के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके पश्चात गुरुकुल शांति आश्रम में स्वागत समारोह आयोजित हुआ. आश्रम के आचार्य शरत चंद्र आर्य ने छात्रों के साथ मिलकर जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज को शॉल ओढ़ाकर और स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया. नये कलेवर में दिखेगी जिला भाजपा : मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति के पूर्ण गठन के साथ ही लोहरदगा भाजपा एक नये कलेवर में नजर आयेगी. भाजपा कार्यकर्ताओं की समर्पित पार्टी है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनायेंगे. आने वाले समय में जिले में पार्टी एक नयी चमक के साथ उभरेगी और हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >