सेन्हा (लोहरदगा): अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के सदर और सेक्रेटरी पद का चुनाव रविवार को बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया. तीन साल बाद हुए चुनाव में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मतदान के बाद मोख्तार अंसारी ने सदर और अजहरुद्दीन अंसारी ने सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की.
मोख्तार अंसारी दूसरी बार बने सदर
सदर पद के लिए मोख्तार अंसारी और इम्तियाज अंसारी के बीच मुकाबला हुआ. इसमें मोख्तार अंसारी को 560 मत मिले, जबकि इम्तियाज अंसारी को 194 वोट प्राप्त हुए. 18 मत रद्द किए गए. मोख्तार अंसारी ने 366 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर दूसरी बार सदर पद हासिल किया.
अजहरुद्दीन अंसारी 66 वोट से विजयी
सेक्रेटरी पद के लिए अजहरुद्दीन अंसारी और तबारक हुसैन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. अजहरुद्दीन अंसारी को 407 वोट मिले, जबकि तबारक हुसैन को 351 मत प्राप्त हुए. 14 मत रद्द किए गए. इस तरह अजहरुद्दीन अंसारी ने 66 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- सरकारी सड़क का इंतजार करते-करते थके ग्रामीण, अब खुद चंदा जुटाकर कर रहे मरम्मत
ये भी पढ़ें- बेटी को ढूंढने ससुराल गया था गांधी, अगले दिन मक्के के खेत में मिला शव, ससुर पर केस
सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हुआ मतदान
चुनाव सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी के अध्यक्ष बाबर अंसारी की देखरेख में संपन्न हुआ. मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती शुरू की गयी, जो शाम 7 बजे तक चली. इसके बाद विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी.
प्रमाण पत्र और बुके देकर किया सम्मानित
जीत के बाद अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर रऊफ अंसारी और सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलु ने विजयी दोनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र और बुके देकर सम्मानित किया.
अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा दल-बल के साथ स्वयं मौके पर तैनात रहे. चुनाव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही. मौके पर चुनाव कमेटी के अध्यक्ष बाबर अंसारी, इरशाद अंसारी, तौफीक अंसारी, हसनैन अंसारी, तबरेज अंसारी, फिरोज अख्तर समेत अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा: सेन्हा के छठ घाट से शुरू हुआ सफाई अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
