सेन्हा़ अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के जेरे निगरानी और सदर मोख्तार अंसारी की अध्यक्षता में मदरसा हस्मतुरजा सेन्हा के प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में पूर्व का मुहर्रम कमिटी को भंग कर शांति व सौहार्द के साथ आगामी मुहर्रम मेला आयोजन करने को लेकर मुहर्रम कमिटी सेन्हा के लिये सर्वसम्मति से सदर,सेक्रेट्री और खजांची का चुनाव किया गया. बैठक में मनान अंसारी को सदर,तबारक हुसैन अंसारी को सेक्रेटरी,मोहम्मद इरशाद अंसारी को खजांची बनाया गया.मुहर्रम कमेटी के सदर, सेक्रेटरी और खजांची का चुनाव के बाद लोगों ने भरोसा जताया कि युवाओं के नेतृत्व में मुहर्रम और अन्य पर्व त्यौहार शांति पूर्वक आपसी सौहार्द के साथ जम्पन्न होगा. नव चयनित सदर मनान अंसारी,सेक्रेटरी तबारक हुसैन और खजांची मोहम्मद इरशाद अंसारी ने भी विश्वास दिलाया कि मुस्लिम धर्मावलम्बियों के सभी पर्व त्यौहार में आपसी सौहार्द व भाईचारा बना रहेगा. सभी लोग आपस मे मिल जुल कर अमन चैन और खुशी से सभी पर्व त्यौहार को मनायेंगे. मौके पर सेन्हा अंजुमन के कन्वेनर मोहम्मद फिरोज अख्तर, सेक्रेट्री अजहरुद्दीन अंसारी,गौसिया कमिटी सेन्हा के सदर मो गुलाम अंसारी सेक्रेट्री मो सैयद अंसारी,इम्तियाज अंसारी, बशीर अंसारी,कयामुद्दीन अंसारी,इरशाद अंसारी,याकूब अंसारी,नौशाद अंसारी,जुबेर अंसारी,शमीम अंसारी,फारूक अंसारी,मकबूल अंसारी,अतीक रिजवी,अताउल्लाह अंसारी, वसीम अंसारी,इम्तियाज अंसारी,जफीर अंसारी,गंभीर अंसारी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.
सेन्हा में मुहर्रम कमेटी का गठन, मनान सदर व तबारक बने सेक्रेटरी
सेन्हा में मुहर्रम कमेटी का गठन, मनान सदर व तबारक बने सेक्रेटरी
