मोंथा तूफान ने बिगाड़ी किसानों की मेहनत की फसल, धान कटाई पर संकट

मोंथा तूफान ने बिगाड़ी किसानों की मेहनत की फसल, धान कटाई पर संकट

सेन्हा़ बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न मोंथा चक्रवात के प्रभाव से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. तैयार धान की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है, वहीं रवि फसल की बुवाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. किसान रामदेव नायक, शंकर उरांव, सुरेंद्र साहू, श्याम नायक, मोहन महतो, पंचम लोहरा सहित अन्य ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे धान की कटाई नहीं हो पा रही है. जो किसान पहले ही धान की कटाई कर चुके हैं, उन्हें धान मिसने (सूखाने) में दिक्कत हो रही है, जिससे नुकसान की आशंका और बढ़ गयी है. किसानों का कहना है कि इस बार धान की फसल अच्छी हुई थी. लहलहाते खेत देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी थी, लेकिन अब मोंथा तूफान की बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. वहीं, दूसरी ओर रवि फसल की तैयारी भी बाधित हो गयी है. कई किसानों ने आलू, बैंगन, मटर, गोभी, फ्रेंच बीन, टमाटर, शिमला मिर्च, भिंडी आदि फसलों की बुवाई के लिए खेत तैयार कर लिये थे या बुवाई शुरू भी कर दी थी, लेकिन लगातार बारिश से यह फसल भी प्रभावित हो रही है.किसानों ने कहा कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो आने वाले दिनों में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >