सड़क सुरक्षा माह में गांधीगिरी से मिला संदेश, हेलमेट नहीं पहनने वालों को पहनाया माला

सड़क सुरक्षा माह में गांधीगिरी से मिला संदेश, हेलमेट नहीं पहनने वालों को पहनाया माला

लोहरदगा़ सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए एक अनोखा गांधीगिरी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग ने सड़क पर उतरकर दंड के बजाय प्रेम और संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, अन्य को माला : अभियान के तहत बरवाटोली चौक, बीएस कॉलेज और समाहरणालय चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जो दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर सुरक्षित ड्राइविंग कर रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. वहीं, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को फूलों की माला पहनायी गयी, ताकि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो और वे भविष्य में नियमों का पालन करें. प्रशासन की अपील, सुरक्षा को बनायें प्राथमिकता : मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा प्रबंधकों और रोड इंजीनियरिंग एनालिटिक्स टीम के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाये. उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है. इस तरह के सकारात्मक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >