लोहरदगा़ स्थानीय स्तर पर लव कुश महासभा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक समाजसेवी मथुरा महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा नयी जिला कमेटी का विधिवत गठन और सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव करना था. इस दौरान समाज की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नये नेतृत्व का चयन किया गया. प्रत्याशियों ने प्रवेक्षकों के निर्णय पर जताया भरोसा : प्रारंभ में अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम धर्मराज महतो, जितेंद्र महतो और निवर्तमान अध्यक्ष शैलेश कुमार महतो सामने आयें. चुनाव प्रवेक्षकों मथुरा महतो, अशोक महतो, सतीश महतो, गणेश महतो, पुष्कर महतो और किनेश्वर महतो ने प्रत्याशियों को आपसी रायशुमारी का अवसर दिया. इस पर धर्मराज महतो ने प्रस्ताव रखा कि यदि प्रवेक्षक मंडल खुद किसी एक नाम का चयन करता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. दूसरे प्रत्याशी जितेंद्र महतो ने भी इस पर अपनी सहमति जतायी. निर्विरोध चुने गये जितेंद्र : बैठक में समन्वय की अनूठी मिसाल तब दिखी जब निवर्तमान अध्यक्ष शैलेश कुमार महतो ने स्वयं जितेंद्र कुमार महतो के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद प्रवेक्षकों ने बंद कमरे में गहन विचार-विमर्श किया और जितेंद्र महतो को लोहरदगा जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया. इस निर्णय का धर्मराज महतो सहित उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने स्वागत किया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष को समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी. समाज को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे : अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र महतो ने कहा कि समाज को सशक्त और स्वावलंबी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा, चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन और युवाओं की सहभागिता से हम समाज को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे. मौजूद लोग : कार्यक्रम में मथुरा महतो, अशोक महतो, सतीश महतो, गणेश महतो, किनेश्वर महतो, पुष्कर महतो, हरिनाथ महतो, अभय महतो, नंदलाल महतो, धर्मराज महतो, जितेंद्र महतो, शैलेश कुमार महतो, संगीता कुशवाहा, चंद्रशेखर मेहता, उपेंद्र कुमार महतो, मुरारी महतो, दीपक कुमार महतो, केदार महतो, विकास कुमार महतो, कलिंदर महतो, रामलगन महतो, संतोष कुमार महतो, भरत महतो, अनूप महतो, धीरज कुमार महतो, विजय कुमार महतो सुनील कुमार महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
