लव कुश महासभा के जिला चुनाव की घोषणा, 25 को होगा मतदान

लव कुश महासभा के जिला चुनाव की घोषणा, 25 को होगा मतदान

लोहरदगा़ मुद्रिका बैंक्विट हॉल में सोमवार को लव कुश महासभा, जिला इकाई के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी पांचों प्रखंडों के पर्यवेक्षक शामिल हुए. बैठक में आगामी जिला चुनाव की रणनीति, कार्यरूप और संचालन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये. प्रखंडों में जायेंगे पर्यवेक्षक, बैलेट बॉक्स से होगा चुनाव : बैठक में निर्णय लिया गया कि निष्पक्ष मतदान के लिए सभी चुनाव पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार करेंगे. 25 जनवरी रविवार को मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी. पर्यवेक्षक मतपत्र और बैलेट बॉक्स लेकर प्रखंडों में जायेंगे और मतदान संपन्न कराने के बाद बॉक्स के साथ वापस लौटेंगे. व्यवस्था के तहत पर्यवेक्षक उसी प्रखंड में मतदान करेंगे, जहां उनकी नियुक्ति की गयी है. विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान : बैठक के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गयी. अध्यक्ष पद के लिए धर्मराज महतो, जितेंद्र कुमार मेहता और शैलेश कुमार चुनावी मैदान में हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार महतो, सचिव पद के लिए कौशिक राज मेहता (राजन) व शंकर लाल कुशवाहा और कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार महतो (विक्की) प्रत्याशी बनाये गये हैं. समाज से मतदान की अपील : मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के सभी मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और सर्वांगीण विकास के लिए यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि नये पदाधिकारी नयी ऊर्जा के साथ समाज हित में कार्य कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >