लोहरदगा की गोल्डन गर्ल संजना वर्मा ने जीता कांस्य पदक

लोहरदगा की गोल्डन गर्ल संजना वर्मा ने जीता कांस्य पदक

लोहरदगा. जिले की गोल्डन गर्ल और अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी वर्मा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने इंडोनेशिया में आयोजित पैरा बैडमिंटन लेवल-1 टूर्नामेंट (29 अक्बतूर से दो नवंबर 2025) में महिला डबल्स वर्ग में अपनी जोड़ीदार सनथिया विश्वनाथन के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. इंडोनेशिया प्रतियोगिता में संजना की जोड़ी ने राउंड-5 में ब्राजील की जोड़ी एम. अल्मेइदा को 21-19, 21-15 से हराया. वहींए राउंड-4 में भारतीय जोड़ी एम जोशी और टी मुरुगन से 21-09, 21-15 से पराजित हुई. राउंड-3 में संजना की जोड़ी ने भारत की नीरज और ए पाटिल को 21-15, 21-14 से हराया. सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की जोड़ी से 21-09, 21-09 से हारने के बाद संजना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. ज्ञात हो कि लोहरदगा की बेटी संजना कुमारी वर्मा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं. भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन पर विमर्श

लोहरदगा. एमजी रोड झखरा कुंबा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा की बैठक जिला उपाध्यक्ष कृष्णा भगत की अध्यक्षता में हुई. आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमेटी गठित की गयी. यह कार्यक्रम कचहरी मोड़ दरहा देशबली स्थल कुटमू में आयोजित होगा. बैठक में जिला समिति के पदाधिकारी बुधमनी उरांव, मनकी उरांव, मंगरा उरांव, सुधू भगत, राजमनी उरांव, बीणा उरांव, फूलदेव भगत, सूचिता उरांव, बसंती उरांव, युगल किशोर उरांव, सुमित्रा उरांव, जानकी उरांव, करमी उरांव, पंकज उरांव, सुधीर उरांव सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >