लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू

Lohardaga News : लोहरदगा जिले में उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू किया गया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट 

Lohardaga News : उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान प्रारंभ किया गया है. अभियान के तहत ऐसे विद्यार्थियों का आधार नामांकन किया जाएगा जिनका आधार कार्ड अब तक नहीं बना है. साथ ही 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरा कर चुके बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी किया जाएगा. 

विद्यालयों में आधार नामांकन के लिए विशेष शिविर

जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके माध्यम से विद्यार्थियों के आधार संबंधी लंबित कार्यों का निःशुल्क निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

आधार अपडेट को लेकर उपायुक्त का निर्देश 

उपायुक्त ने कहा कि आधार से संबंधित अद्यतन जानकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्र हित से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक है. इसलिए सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक एवं संबंधित विभाग इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाने में सहयोग करें.

अभिभावकों से आधार सत्यापन कराने की अपील 

जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का आधार सत्यापन और आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट समय रहते अवश्य करा लें, जिससे भविष्य में किसी भी पात्र विद्यार्थी को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. जिले में इस अभियान को उच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >