लोहरदगा RSETI में चार चक्का वाहन चालक प्रशिक्षण का समापन, युवाओं को मिला रोजगार और स्वरोजगार का मार्ग

लोहरदगा में बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा आयोजित चार चक्का वाहन चालक (LMV) प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए. इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

लोहरदगा: बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), लोहरदगा में आयोजित चार चक्का वाहन चालक (LMV) प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा एवं जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक विपिन चंद्र उपस्थित रहे. इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किये गये.

समारोह को संबोधित करते हुए एलडीएम दिवाकर सिन्हा ने कहा कि वाहन चालन का प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है. प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग कर युवा स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं. उन्होंने प्रशिक्षुओं से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा का हमेशा पालन करने की अपील की.

यह भी पढ़ें : लोहरदगा में बारिश से कच्चा मकान गिरा, परिवार के सामने रहने का संकट

जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक विपिन चंद्र ने कहा कि कुशल वाहन चालकों की मांग हमेशा बनी रहती है. ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अपने कौशल को बढ़ाकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

दीपक कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को वाहन संचालन के साथ यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, वाहन की सामान्य देखभाल, प्राथमिक उपचार, व्यक्तित्व विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गयी.

प्रशिक्षण शिव शंकर तिवारी ने दिया. अतिथियों ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में RSETI के राजीव कुमार, प्रशिक्षक सहित सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >