लोहरदगा प्रीमियर लीग, यह सिर्फ खेल का नहीं, आत्मसम्मान का भी मंच है

लोहरदगा प्रीमियर लीग, यह सिर्फ खेल का नहीं, आत्मसम्मान का भी मंच है

लोहरदगा़ आज से लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. लोगों ने इस आयोजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक अवसर है : लोहरदगा प्रीमियर लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि लोहरदगा की मिट्टी में फुटबॉल कोई खेल नहीं एक जज्बा है. हर सुबह जब मैदान में धूल उड़ती है तब वहां सिर्फ बाॅल नहीं सपने भी उड़ान भरते हैं. यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक अवसर है. ताकि वह पेशेवर फुटबॉल तक पहुंच सकें और राज्य व देश का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि जिले में खेल की संस्कृति को मजबूत करना है. ताकि फुटबॉल सिर्फ मैदान तक नहीं हर घर तक पहुंचे. यह आयोजन समाज को जोड़ने और गर्व जगाने के लिए भी है. ताकि हर दर्शक यह महसूस करें कि यह उनका भी सफर है़ यह एक नये सवेरे की शुरुआत है : इस आयोजन के संबंध में कुणाल अभिषेक का कहना है कि सांसद सुखदेव भगत और अभिनव सिद्धार्थ भगत का यह प्रयास सराहनीय है. लोहरदगा के रग-रग में फुटबॉल बसा है. और अब फुटबॉल को लोहरदगा की गांव से निकालकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का जो शुरुआत की गयी है वह काफी सराहनीय है. यह एक नये सवेरे की शुरुआत है. यह एक आयोजन नहीं एक सपना के सरकार होने का समय है : नेसार अहमद ने कहा कि लोहरदगा प्रीमियर लीग का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है. और इसमें युवा खिलाड़ियों को एक अवसर मिलेगा ताकि वह पेशेवर फुटबॉलरों की तरह खेल सकें. जिले में खेल की स्थिति और मजबूत होगी. यह एक आयोजन नहीं एक सपना के सरकार होने का समय है. राज्य स्तर की पेशेवर टीम यहां बनेगी : माजीद अहमद माजू ने कहा कि लोहरदगा एथलीट फुटबॉल अकादमी की स्थापना भी होगी. जहां चुने गये खिलाड़ियों को साल भर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा. राज्य स्तर की पेशेवर टीम यहां बनेगी जो आने वाले वर्षों में लीग जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलेंगे. हर मैच अपनी एक कहानी लिखेगी : इस आयोजन में किस्को प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों किस्को किंग्स के प्रायोजक मुजिबुल रहमान बबलू ने बताया कि यह टूर्नामेंट सिर्फ मैदान पर खेलने का मौका नहीं है. यह अपनी मेहनत अनुशासन और आत्मविश्वास दिखाने का मंच है. हर मैच अपनी एक कहानी लिखेगी. यह आयोजन काफी सराहनीय है : सोनू कुरैशी ने बताया कि यह आयोजन काफी सराहनीय है. और इसका प्रभाव निश्चित रूप से लोहरदगा जिला के खेल के क्षेत्र में नजर आयेगा. गांव में छुपी प्रतिभाओं को सामने आने का यह एक शुभ अवसर हमारे सांसद सुखदेव भगत और युवा नेता अभिनव सिद्धार्थ के द्वारा लोगों को दिया गया है. इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >