लोहरदगा में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, गांव में सनसनी

Lohardaga News: लोहरदगा के बगड़ू थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका मिला. इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता ला रही है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में बगड़ू थाना क्षेत्र के पतगेच्छा गांव में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे घर के पास इमली के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ पाया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में शोक का माहौल है. 

घर से लापता होने के बाद मिला शव

मृतका की पहचान 17 वर्षीय होलिका कुमारी, पिता ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शाम के समय वह घर पर नहीं थी. परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आज शुक्रवार सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दोपहर करीब 11 बजे सदर थाना के एएसआई उमेश कुमार द्वारा पंचनामा तैयार किया गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >