लोहरदगा कांग्रेस की मासिक बैठक 19 सितंबर को, प्रखंड से पंचायत तक के पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी 19 सितंबर को एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित कर रही है. इस बैठक में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक से लेकर पंचायत स्तर तक के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है. आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी.

लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक 19 सितंबर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में आयोजित की जाएगी. बैठक में लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ एवं एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है.

प्रखंड से पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी होंगे शामिल

सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों को भी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी और आगे की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >