लगातार बारिश से भंडरा प्रखंड में जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश से भंडरा प्रखंड में जनजीवन प्रभावित

भंडरा़ प्रखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही. मुख्य पथ और बाजारों में घंटों जलजमाव की स्थिति रही जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हुई. बारिश के कारण बेदाल टाइन टोली और बेदाल बस्ती का संपर्क टूट गया क्योंकि टाइन टोली जाने वाली सड़क तेज बारिश में बह गयी. प्रखंड की कई अन्य सड़कों की स्थिति भी खराब हो गयी है. लगातार वर्षा से नदियां भी उफान पर हैं. लोहरदगा-रांची मुख्य पथ पर बरही नदी का पानी सड़क से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है. ऐसे में राहगीरों को मसमानो होकर यात्रा करनी पड़ रही है. पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा और नदी के किनारे तैनात रहकर लोगों को पानी में जाने से रोकता रहा. लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा जरूर हो गया है लेकिन लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कतें बढ़ गयी हैं. भंडरा और आसपास के बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही और अधिकांश दुकानें बंद रहीं. दुकानदारों ने बताया कि बारिश का असर व्यापार पर भी पड़ा है. हालांकि किसानों को उम्मीद है कि इस बारिश से खरीफ की फसल बेहतर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >