रोचो महुवाटोली में स्व. कार्तिक उरांव सोहराई जतरा का आयोजन

रोचो महुवाटोली में स्व. कार्तिक उरांव सोहराई जतरा का आयोजन

कुड़ू. प्रखंड के रोचो महुवाटोली में शनिवार को स्व. कार्तिक उरांव की स्मृति में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया. जतरा में पहुंचे आदिवासी खोड़हा ने मांदर, नगाड़ा और घंटा की थाप पर थिरकते हुए समारोह को मनोरम बना दिया. जतरा के मुख्य अतिथि, आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश उरांव ने कहा कि आदिवासियों की अनोखी परंपरा और संस्कृति विश्व को जीवन जीने की शिक्षा देती है. उन्होंने बताया कि आदिवासियों ने अपनी संस्कृति और सभ्यता को संजोये रखा है और सरल जीवन पद्धति को अपनाकर जीवनयापन कर रहे हैं. विशिष्ट अतिथि, आदिवासी छात्र संघ प्रखंड अध्यक्ष अमित उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ अपने हक और अधिकारों को जानना आवश्यक है और उन्हें प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना चाहिए. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करें और नशा-पान से दूर रहें. कार्यक्रम में किस्को प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, मुखिया सुमित्रा कुमारी, अमर मिंज, बिरेंद्र भगत, अजय गंझू, देवनाथ उरांव, सतीश उरांव, आयोजन समिति के अध्यक्ष सिकंदर उरांव, विज्ञान उरांव, सूरज उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे़ किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र के पतराटोली में पवन उरांव 16 वर्ष पिता दशरथ उरांव ग्राम नदी नगड़ा निवासी जो अपने फूफा के घर पतरा टोली लोहरदगा में रहता था उसने शुक्रवार रात खाना खाने के बाद फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >