कुड़ूवासी एक ही दिन में गटक गये 31 लाख का मांस और मदिरा

कुड़ूवासी एक ही दिन में गटक गये 31 लाख का मांस और मदिरा

कुड़ू. नववर्ष के स्वागत में कुड़ू प्रखंड के लोगों ने खान-पान पर जमकर खर्च किया. गुरुवार को प्रखंड वासियों ने लगभग 31 लाख रुपये का मांस और मदिरा का उपभोग किया. नववर्ष के साथ साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण मांस की दुकानों पर सुबह सात बजे से ही भारी भीड़ उमड़ी रही. मटन और मुर्गे का रहा भारी क्रेज : प्रखंड की 14 पंचायतों, जिनमें सलगी, चांपी, चीरी और चंदलासो प्रमुख हैं, वहां चिकन, मटन और मछली का कुल कारोबार लगभग 15 लाख रुपये का रहा. अकेले शहरी क्षेत्र में मटन की आधा दर्जन और मुर्गे की दर्जनों दुकानें सजी थीं, जहां दोपहर तक स्टॉक खत्म होने की स्थिति रही. शराब की दुकानों पर लगी कतारें : दूसरी ओर, शराब के शौकीनों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. कुड़ू की सरकारी दुकानों और सीमावर्ती लातेहार जिले की दुकानों सहित देशी महुआ शराब का कुल कारोबार करीब 16 लाख रुपये तक पहुंच गया. सुबह से ही विदेशी और देशी शराब की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गयीं. कुल मिलाकर, जश्न के माहौल में प्रखंड के लोगों ने खान-पान और मदिरा पर लाखों रुपये खर्च किये. सलगी पंचायत में 80 जरूरतमंदों को बांटे गये कंबल कुड़ू. एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सलगी पंचायत सचिवालय में शिविर लगाया गया़ किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 80 असहायों और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आम जनता पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझे. पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना संबंध होने चाहिए, ताकि समाज में सुरक्षा का वातावरण बना रहे. उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >