कस्तूरबा की छात्राओं ने झारखंड और गोवा की संस्कृति को उकेरा

कस्तूरबा की छात्राओं ने झारखंड और गोवा की संस्कृति को उकेरा

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को ””””सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं सामुदायिक सहभागिता”””” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक समझ विकसित करना और विद्यालय व समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत बनाना था. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, प्रमुख फुलझरी देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन, वार्डन प्रेमदनी कुजूर और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत कीं : समारोह के दौरान छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से झारखंड और गोवा सहित अन्य प्रदेशों की मनमोहक सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत कीं. वार्डन प्रेमदनी कुजूर ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत इस गतिविधि का लक्ष्य छात्राओं को देश की विविधता से जोड़ना है. जिप सदस्य राधा तिर्की ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रयास से बच्चियां अन्य राज्यों की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी रुचि ले रही हैं, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए सराहनीय है. प्रमुख फुलझरी देवी और बीइइओ राजीव रंजन ने भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया. कार्यक्रम के अंत में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर अलका रानी लकड़ा, सिकंदर हयात, पिंकी कुमारी, स्वाति बंसल, प्रियंका एक्का, सोनाली सिकदर, ईश्वरी प्रसाद, शाइस्ता परवीन, मौसमी डे और ममता कुमारी, जयमाला कुमारी, नीलिमा टेटे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >