संगठन को सक्रिय करने के लिए समय पर कार्यसमिति का गठन आवश्यक : रितेश कुमार

संगठन को सक्रिय करने के लिए समय पर कार्यसमिति का गठन आवश्यक : रितेश कुमार

कुड़ू़ स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में जिला समिति के निर्देश पर सूंड़ी समाज, कुड़ू प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू और सह सचिव राजीव रंजन उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड समिति के गठन और आगामी सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी को बरहनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में प्रखंड समिति का चयन सह सामाजिक सम्मेलन होगा. सामाजिक उत्थान के लिए सक्रियता जरूरी : बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि संगठन को सक्रिय करने के लिए समय पर कार्यसमिति का गठन आवश्यक है. उन्होंने जोर दिया कि समाज का उद्देश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान, वार्षिक खेल-कूद और धर्मशाला निर्माण जैसे कार्यों के जरिये लोगों की मदद करना है. साथ ही व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण और सामाजिक एकता के लिए सकारात्मक प्रयास किये जायेंगे. बैठक में ये थे उपस्थित : बैठक में संरक्षक गोवर्धन साहू, दु:खहरण साहू, प्रदीप साहू, विनोद प्रसाद और लक्ष्मी नारायण साहू सहित कई गणमान्य लोग के अलावा गंगा प्रसाद, धीरज प्रसाद, ज्योति प्रसाद, सतीश साहू, दीपक साहू, अजय साहू, नवीन कुमार टिंकू, संजय चौधरी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी सहमति जतायी और जिला समिति पर भरोसा जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >