बीमित किसान 72 घंटे के भीतर टॉल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना

बीमित किसान 72 घंटे के भीतर टॉल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में चक्रवात के कारण हुई फसल क्षति और मुआवजा के संबंध में कार्यशाला का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. उपायुक्त ने बताया कि अक्तूबर के अंत में मोंथा चक्रवात के कारण जिले में लगातार बारिश हुई, जिससे कई किसानों की कटी हुई धान की फसल खेतों में ही खराब हो गयी. उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने खरीफ सत्र के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में निबंधन कराया है, वे फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर टॉल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर दें. कॉल के दौरान किसान को बीमा कंपनी का नाम, आवेदन संख्या, फसल का नाम, भूमि व गांव का विवरण सही-सही बताना होगा. सूचना प्राप्त होने के बाद बीमा कंपनी जिला कृषि पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ मिलकर क्षति का स्थल निरीक्षण करेगी. किसानों को इस प्रक्रिया की जानकारी दें : उपायुक्त ने किस्को और पेशरार प्रखंड के पंचायतों के मुखिया से बात कर फसल की क्षति से संबंधित मुआवजा की जानकारी दी. उपायुक्त ने सभी मुखिया, वीएलइ और कृषक मित्रों को निर्देश दिया कि वे किसानों को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और समय पर सूचना दर्ज करायें. उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फसल अभी नहीं कटी है, उनके नुकसान का आकलन क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत किया जायेगा. वहीं, जो किसान बीमा योजना में निबंधित नहीं हैं, वे अपनी शिकायत कृषक मित्र, बीटीएम/ एटीएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी या अंचल अधिकारी के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. ऐसे मामलों का निरीक्षण कर आपदा राहत के तहत मुआवजा प्रस्तावित किया जायेगा. कार्यशाला में एचडीएफसी, इआरजीओ बीमा कंपनी के प्रतिनिधि समेत डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीपीआरओ अंजना दास, डीसीओ विजय प्रताप तिर्की, सभी सीओ समेत अन्य पदाधिकारी, मुखिया, कृषक मित्र आदि वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >