सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन व सुंदरीकरण का उद्घाटन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन व सुंदरीकरण का उद्घाटन

कुड़ू. सलगी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन सह विद्यालय प्रांगण के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी रामा साहू (नामकुम लोवाडीह निवासी) शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत भैया-बहनों ने बड़े उत्साह के साथ किया. इसके पश्चात भारत माता, ””””ॐ”””” व माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. समाजसेवी रामा साहू ने विद्यालय प्रांगण में नवनिर्मित सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया. गौरतलब है कि विद्यालय प्रांगण में पहले जलजमाव, कीचड़ और धूल के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती थी. बरसात में सांपों का भी भय बना रहता था. इसे देखते हुए समाजसेवी ने पूरे प्रांगण में एएस ब्रिक्स लगवाकर इसे आधुनिक व सुरक्षित बनवाया है. कार्यक्रम के दौरान आयोजित मातृ सम्मेलन में सैकड़ों माताएं, अभिभावक और गणमान्य लोग शामिल हुए. मौके पर सलगी मुखिया सुमित्रा कुमारी, पंसस बाबूलाल उरांव सहित विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे. जमीन मामले को लेकर किया रोड जाम

लोहरदगा़ सेन्हा थाना क्षेत्र में एक जमीन के मामले को लेकर एक समुदाय विशेष ने शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक को अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के नेतृत्व में जाम कर दिया. जाम के कारण आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीओ अमित कुमार जाम स्थल पर पहुंचे तथा अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदारों से वार्ता कर जाम हटवाया़ एसडीओ ने जामकर्ताओं को 28 जनवरी को अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदारो तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ता करने का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम कर रहे लोग सड़क से किनारे हुए. इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >