लोहरदगा़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कुड़ू प्रखंड मुख्यालय में भव्य ””””जन संवाद”””” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान तलाशना था. कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान स्थानीय जनसमस्याओं के साथ-साथ मनरेगा बचाओ अभियान, जीपीसीसी (ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी) गठन, पेसा अधिनियम और बीएलए-2 जैसे सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कांग्रेस पार्टी शुरू से ही पेसा कानून के पक्ष में है : लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य में पेसा कानून का लागू होना आदिवासी एवं ग्राम स्वशासन के लिए ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि इस कानून से ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार प्राप्त होंगे और जल-जंगल-जमीन की रक्षा मजबूत होगी. पेसा कानून से आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को संवैधानिक संरक्षण मिलेगा. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही पेसा कानून के पक्ष में रही है़ सांसद ने कहा कि इसके सही क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पेसा कानून की जानकारी देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही आदिवासियों के अधिकारों की सच्ची प्रहरी है. केंद्र की नीतियों से कमजोर हो रहा मनरेगा : लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गरीब विरोधी मानसिकता से काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का षड्यंत्र रचा है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया है. विधायक ने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस के संघर्ष का साथ दें. संगठन की असली ताकत गांव में : जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटी को सक्रिय करना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जब तक गांव के स्तर पर पार्टी की विचारधारा नहीं पहुंचेगी, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा. वहीं, विशाल डुंगडूंग ने बीएलए-2 की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है. उन्होंने घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करने और मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर करने पर जोर दिया. इनकी रही मौजूदगी : कार्यक्रम में खूंटी विधानसभा के प्रकाश उरांव, बोकारो से ऐनुल अंसारी, रामगढ़ से संतोष महतो, सांसद के निजी सहायक आलोक साहू, वारिश कुरैशी, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जसवाल, हाजी सदरुल अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, मंडल अध्यक्ष सुशील उरांव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विकास नाथ सहदेव नंदकिशोर शुक्ला, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष कमरुल इस्लाम, युवा प्रखंड अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, इकबाल खान, पंचायत अध्यक्ष इकबाल अंसारी, खुर्शीद खान, रशीद अंसारी, अब्बू रेहान, सत्येंद्र कुमार तुरी, सहजाद अंसारी, बबलू मुंडा, रबुल पवारिया, मनोज टोप्पो, जसीम अंसारी, जैनुल अंसारी, नईम अंसारी, प्रमोद साहू, करमा उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता और जनसंघर्ष को और तेज करने के संकल्प के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
