डॉक्टर बन गरीबों की सेवा करना चाहती हूं : नीरजा

सीबीएसइ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लोहरदगा निरीक्षण समिति सदस्य जय प्रकाश शर्मा और रितु शर्मा की पुत्री नीरजा शर्मा ने कुल 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किया.

लोहरदगा. सीबीएसइ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लोहरदगा निरीक्षण समिति सदस्य जय प्रकाश शर्मा और रितु शर्मा की पुत्री नीरजा शर्मा ने कुल 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल, परिवार और समाज का मान बढ़ाया.नीरजा ने बताया कि उसने पूरे साल नियमित पढ़ाई की. हर विषय को गंभीरता से लिया. बगैर किसी ट्यूशन के स्वाध्याय को प्राथमिकता दी. इसी लगन ने उसे यह सफलता दिलायी. नीरजा ने आगे विज्ञान विषय लेकर डॉक्टर बनने की इच्छा जतायी है. उसका कहना है कि उनके पिता जय प्रकाश शर्मा का सपना है लोहरदगा में एक बढ़िया चैरिटी हॉस्पिटल खोलना, जिसमें गरीबों का मुफ्त और सस्ते में इलाज हो सके. मैं डॉक्टर बन कर उनके सपनों को साकार करना चाहती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >