भारतीय सैनिकों के समर्थन में हनुमान पाठ

ऑपरेशन सिंदूर को सफल अंजाम तक पहुंचाने वाले जाँबाज़ सैनिकों को भारत का गर्व बताते हुए उन्हें बधाई दी है.

लोहरदगा. मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पहलगाम में हुए नृशंस घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर ऑपरेशन सिंदूर को सफल अंजाम तक पहुंचाने वाले जाँबाज़ सैनिकों को भारत का गर्व बताते हुए उन्हें बधाई दी है. अपने भारत के वीर सैनिकों के सुरक्षित रहते हुए हौसला बढ़ाने एवं ऑपरेशन सिंदूर को सफल करते हुए आतंकवादियों और उनके समर्थन करने वाले देशों को नेस्तनाबूद करने को लेकर लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ के आवास पर सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का सामूहिक रूप से की गयी. हनुमान जी का दरबार सजाया गया व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया. पाठ के उपरांत महाआरती करते हुए प्रसाद वितरण की गई. मौके पर ममता बंका,अनीता पोद्दार, कल्याणी पोद्दार,अंजली सर्राफ,दीपा पोद्दार,मंजू पोद्दार,नेहा अग्रवाल,अंकिता बंका,नीलू शर्मा,रितु शर्मा,मीना बंका,निधि,रेखा बंका,रश्मि अग्रवाल,संगीता मित्तल,रिशु पोद्दार,अंकिता बंका, नीतू मित्तल आकांक्षा सराफ रीना सर्राफ,अनीता पोद्दार,मोनिका पोद्दार,रेखा मोदी,आशा पोद्दार,सुनीता चौधरी,सुधा बर्मन,सोनिया पोद्दार,श्वेता मित्तल,निधि पोद्दार,पायल अग्रवाल,अंजू सर्राफ,रितु शर्मा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >