गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति का संदेश, जयश्री कुजूर बोलीं- भारत को तेजस्वी राष्ट्र बनाना उद्देश्य

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति ने भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का संदेश दिया.

लोहरदगा: मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर, देवी अष्टभुजा और वंदनीय सरस्वती ताई आपटे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद समिति प्रार्थना और ध्वज पूजन कर दक्षिणा अर्पित की गयी.

भगवा ध्वज को बताया गुरु

अमृत वचन के बाद महाविद्यालय की बहन पुष्पानाथ ने एकल गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद विभाग कार्यवाहिका जयश्री कुजूर ने बहनों को संबोधित किया. उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति का परिचय देते हुए पांच परिवर्तन सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी.

जयश्री कुजूर ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति किसी व्यक्ति को गुरु नहीं मानती, बल्कि भगवा ध्वज ही उनका गुरु है. भगवा ध्वज उगते हुए सूर्य के समान और अग्नि की तरह पवित्र है.

राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

उन्होंने बहनों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कहा कि भारत को तेजस्वी राष्ट्र बनाना ही राष्ट्र सेविका समिति का उद्देश्य है. उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की आचार्य नीतू कुमारी ने किया. अतिथि परिचय एवं स्वागत मधुमिता शर्मा ने कराया. कार्यक्रम में सेविका प्रमुख चंद्रलेखा दीदीजी, विभाग कार्यवाहिका जयश्री कुजूर, राष्ट्र सेविका समिति गुमला की जिला सह कार्यवाहिका अर्चना कुमारी सहित विद्यालय की दीदीजी और बहनें उपस्थित रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >